फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी प्रत्याशी व समर्थकों के साथ मारपीट, फायरिंग

Mon, 29 Jan 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
सहकारी समितियों के सदस्यों के चुनाव के नतीजे आने के बाद सोमवार दोपहर को चंदपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर ब्राह्मणान में एक निर्वाचित सदस्य और उसके समर्थकों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन


हमले के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में धरना दिया और पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी भी की। एक आरोपी को पकड़ कर ग्रामीण थाने ले आए। उसके कब्जे से मिली अवैध पिस्टल और पांच कारतूस उन्होंने पुलिस को सौंप दिए हैं। ग्रामीणों ने हमले का आरोप एक स्थानीय नेता और उनके समर्थकों पर लगाया है।
 
महमूदपुर ब्राह्मणान के महेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव के दिनेश कुमार सहकारी समिति के चुनाव में विजयी हुए हैं। वह सोमवार दोपहर को उनसे मिलने घर आए थे। वहां गांव के अन्य कई लोग भी मौजूद थे। इस दौरान बमनईच निवासी एक नेता और उनके 10-12 समर्थक गांव में आ गए और उन्होंने निर्वाचित सदस्य दिनेश कुमार शर्मा से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर इस नेता ने महेंद्र कुमार शर्मा पर अपनी रिवॉल्वर तान दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने दिनेश कुमार शर्मा और महेंद्र कुमार शर्मा से मारपीट की और इस दौरान कई फायर भी किए गए।  आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जबरन ले जाने की कोशिश की। आरोपियों के हमले की खबर पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ ही देर में ग्रामीणों को एकजुट देख आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोच लिया और थाने ले आए। इस आरोपी के पास से अवैध पिस्टल और पांच कारतूस मिले हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने थाने में ही धरना देकर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। एक भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें