फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में छापेमारी, 10 घरों में बिजली चोरी पकड़ीं

Mon, 29 Jan 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
electricity theft
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने के लिए अब रात में भी छापेमारी शुरू हो गई है। आगरा से आए विद्युत प्रवर्तन दल (विजिलेंस) के साथ बिजली अधिकारियों की टीम ने शनिवार की देर रात शहर में कई जगहों पर छापेमारी की। टीम ने 10 घरेलू उपभोक्ताओं को कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। इन सभी के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रात के अंधेरे में हुई इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी रोकने के लिए रात के अंधेरे में यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन


आगरा से विजिलेंस के इंसपेक्टर आरपी सिंह और अवर अभियंता नितिन माहेश्वरी की यह टीम शनिवार रात को यहां पहुंची। टीम ने एसडीओ प्रथम गोपीचंद्र भाष्कर, एसडीओ द्वितीय हरिओम सोनी, एई मीटर सुमित गोयल, जेई मीटर सुमित सिंह, जेई तेजपाल सिंह, जेई जितेंद्र यादव, जेई पुष्पेंद्र सिंह, बच्चन सिंह और हरी सिंह के साथ गणपति नगर, आशीर्वाद गार्डन के सामने और डाकखाना वाली गली में छापेमारी की।

टीम ने यहां 10 उपभोक्ताओं को मेन केबल के समानांतर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीओ जीसी भाष्कर ने बताया कि इन सभी कटियाधारकों की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अब रात और दिन ऐसी कार्रवाई की जाएगी। अब बिजली चोरी रोकने पर सीधे एफआईआर होगी। उसके बाद शमन शुल्क और अर्थदंड की धनराशि जमा कराने के बाद एफआर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें