फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चोरी के मामले में 25 साल बाद आया निर्णय

Sun, 15 Feb 2026 02:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के 25 साल पुराने मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को दोषी सिद्ध किया है। न्यायालय ने दोषी को जेल में बिताई गई अवधि व एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन में 2001 में चोरी की घटना हुई थी। प्रकरण में पुलिस ने बल्ले उर्फ अमीरुद्दीन निवासी कंदौली हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने बल्ले के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के क्रम में मुकदमे को चिह्नित किया गया था और समय से पैरवी की गई। जेएम कोर्ट ने 11 फरवरी को गवाह व सबूतों के आधार पर इस मामले में सजा का फैसला सुनाया। बल्ले चोरी के मामले में एक माह आठ दिन जेल में रहा था, जिसके बाद से वह जमानत पर था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें