फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुराने बाजार में वेंडिंग जोन व पार्किंग के लिए जगह नहीं, चेतावनी जारी, फिर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 15 Sep 2026 10:47 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पुराने बाजारों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नए वेंडिंग जोन बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन ने एक बीच का रास्ता निकालते हुए फुटपाथों पर ही रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के लिए एक निश्चित सीमा रेखा तय करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
शहर के नजिहाई बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के व्यस्ततम पुराने बाजारों में जाम की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने एक बार फिर अधूरी तैयारियों के साथ कमर कस ली है। इन मुख्य बाजारों में न तो वेंडिंग जोन के लिए उपयुक्त जगह बची है और न ही वाहनों की पार्किंग के लिए कोई मुकम्मल इंतजाम है। नगर पालिका प्रशासन अब ऐसे स्थायी समाधान तलाश रहा है, जिससे व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित न हो और आम जनता को रोजाना लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति मिल सके।

विज्ञापन


सोमवार को नगर पालिका ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में मुनादी और नोटिस के जरिये रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और दुकानदारों को अंतिम चेतावनी जारी कर दी है। पालिका प्रशासन के अनुसार जल्द ही पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ मिलकर सड़कों पर अवैध कब्जे हटाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलाकर रखने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण के खिलाफ स्थायी समाधान खोजा जा रहा है, जिससे रेहड़ी व फड़ वालों का व्यापार प्रभावित न हो। दुकानों के आगे फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदार चिह्नित किए जा रहे हैं। सोमवार को मुनादी के दौरान भी इन्हें चिह्नित किया है व फोटो लिए गए हैं। इनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस

विज्ञापन

फुटपाथों पर फिर से तय होगी सीमा
पुराने बाजारों की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नए वेंडिंग जोन बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। ऐसे में नगर पालिका प्रशासन ने एक बीच का रास्ता निकालते हुए फुटपाथों पर ही रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के लिए एक निश्चित सीमा रेखा तय करने की योजना बनाई है। हालांकि जनवरी 2026 में अलीगढ़ रोड पर फुटपाथ पर सीमा तय की गई थी, लेकिन उसका पालन नहीं हुआ।

नहीं माने तो अब आरसी की तैयारी
चालान से भी न सुधरने वाले अतिक्रमणकारियों की अब आरसी काटने की योजना नगर पालिका बना रही है। पहले दिन जीपीएस युक्त फोटो लिया जाएगा और फिर एक सप्ताह बाद लिया जाएगा। यदि दोबारा अतिक्रमण मिलता है तो इतने दिन की आरसी काटी जाएगी, जिसकी वसूली तहसील के माध्यम से कराई जाएगी। इसमें प्रति दिन एक हजार रुपये से लेकर 2500 तक के जुर्माना की व्यवस्था है।

विकल्प तलाश रहा नगर पालिका प्रशासन
  • वेंडिंग जोन : शहर में वेंडिंग जोन के लिए जगह नहीं है। एक वेंडिंग जोन आगरा रोड पर पॉलिटेक्निक के सामने बन रहा है। इसके बाद पालिका जलेसर रोड पर कांशीराम टाउनशिप और फिर अलीगढ़ रोड पर मुंशीगजाधर सिंह मार्ग के सामने से लेकर इंडस्ट्रियल एरिया चौकी के सामने तक वेंडिंग जोन बनाएगी।
  • पार्किंग की तलाश : बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। एक पार्किंग पुल के नीचे सीएमओ कार्यालय के सामने बनाई गई है, लेकिन वहां कोई वाहन नहीं खड़ा करता है। शहर में पार्किंग के लिए अन्य स्थान खोजे जा रहे हैं।
  • निर्धारित सीमा का पालन : रेहड़ी विक्रेताओं को केवल तय की गई सीमा के भीतर ही दुकान लगाने की अनुमति होगी।
  • सड़क पर आने पर जब्ती : यदि कोई विक्रेता तय सीमा से बाहर सड़क पर अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें