स्थानीय पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शव जैसे गांव पहुंचे तो मातम पसर गया। पुष्पेंद्र का अंतिम संस्कार खजूरिया व दीपू का खोंडा में किया गया।
सहपऊ के गांव खोंडा निवासी दीपू (19) पुत्र राकेश कुमार दो दिन पूर्व अपने मामा पुष्पेंद्र उर्फ पीयूष (30) निवासी खजूरिया, मुरसान के साथ बाइक से मथुरा गए थे। गांव छटीकरा के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। 17 जून को शव जैसे गांव पहुंचे तो मातम पसर गया। पुष्पेंद्र का अंतिम संस्कार खजूरिया व दीपू का खोंडा में किया गया।