फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अब हाथरस में ही होगी वाहनों की फिटनेस

Sat, 09 May 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मथुरा रोड स्थित ऑटोमेटिक वाहन फिटनेस सेंटर पर प्रक्रिया की जानकारी देती तकनीकी टीम। स्रोत : स्व - फोटो : Archive
विज्ञापन
जिले के वाहन स्वामियों को अब फिटनेस जांच के लिए दूसरे जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शहर के मथुरा रोड पर निजी ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर शुरू हो गया है, जहां अब सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी।
विज्ञापन





अब तक हाथरस के वाहन स्वामियों को फिटनेस के लिए मुख्य रूप से टूंडला अथवा अलीगढ़ जाना पड़ता था। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। स्थानीय स्तर पर सेंटर शुरू होने से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नए सेंटर पर बस, ट्रक, टैक्सी, ऑटो सहित अधिकांश व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से की जाएगी।



फिटनेस जांच पूरी तरह ऑटोमेटिक प्रक्रिया से होगी, जिसमें ब्रेक, हेडलाइट, प्रदूषण स्तर, सस्पेंशन और अन्य तकनीकी मानकों की जांच की जाएगी। हालांकि वाहन स्वामियों को पहले की तुलना में कुछ अधिक शुल्क देना होगा। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में प्रतिमाह करीब 900 वाहनों की फिटनेस होती है। ऐसे में सेंटर शुरू होने से स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में वाहन स्वामी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन




निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाले विशेष वाहन जैसे क्रेन, रोड रोलर और भारी मशीनरी वाहनों की फिटनेस फिलहाल एआरटीओ कार्यालय हाथरस में मैनुअली ही की जाएगी। परिवहन विभाग के आरआई राहुल शर्मा का कहना है कि ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर शुरू होने से फिटनेस प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से सटीक होगी।
विज्ञापन






अब देने होंगे बढ़े हुए दाम

वाहन





पहले


अब

मोटर साइकिल



400 रुपये

600 रुपये




हल्का मोटर वाहन


600 रुपये

800 रुपये

तीन पहिया मोटर वाहन


600 रुपये

800 रुपये

मध्यम माल एवं सवारी वाहन

800 रुपये

1200 रुपये

भारी माल एवं सवारी वाहन

800 रुपये

1200 रुपये








15 साल से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस में अत्यधिक बढ़ोतरी

वाहन





पहले


अब


मोटर साइकिल



400 रुपये

1,500 रुपये

हल्का मोटर वाहन


600 रुपये

8,500 रुपये

तीन पहिया हल्के वाहन


800 रुपये

4,500 रुपये

मध्यम माल एवं सवारी वाहन

800 रुपये

11,000 रुपये

भारी माल एवं सवारी वाहन

1000 रुपये

14,000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें