फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Sat, 31 May 2025 01:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विशाल अपने दोस्त अनुराग तथा मनीष के साथ बाइक पर हाथरस से आगरा जा रहे थे। रास्ते में नगला भुस तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगला भुस तिराहे के पास 30 मई को अज्ञात वाहन ने एक बाइक पर सवार तीन दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


30 मई सुबह करीब चार बजे मंटोला आगरा निवासी 25 वर्षीय विशाल अपने दोस्त अनुराग तथा मनीष निवासी ताजगंज के साथ बाइक पर हाथरस से आगरा जा रहे थे। रास्ते में नगला भुस तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।

हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तीनों जिला जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें