फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्मय ढंग से वीडीओ गायब, अधिकारी चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ब्लॉक मुरसान में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी एक सप्ताह से लापता हैं। विभागीय अधिकारियों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की है, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब एडीओ पंचायत मुरसान प्रकाशवीर ने डीपीआरओ को अवगत कराया है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी हरिकेश सिंह एक सप्ताह से बिना किसी सूचना के कार्यालय से गैरहाजिर चल रहे हैं। फोन से भी किसी भी प्रकार का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। कई दिनों से फोन बंद चल रहा है। कार्यालय के किसी भी व्यक्ति से उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की सिफारिश की है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी के लापता होने की जानकारी मिली है। इस मामले में परिवारीजनों से बात करने का प्रयास किया जाएगा। वीडीओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें