फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शटडाउन न देने पर बिजली घर में तोड़फोड़ की, एसएसओ को पीटा

Mon, 17 Nov 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आधा घंटे का शटडाउन न मिलने से गुस्साए एक युवक ने गांव बौनई स्थित बिजली घर में तोड़फोड़ की। एसएसओ को डंडे से पीटा। दस्तावेज फाड़ने और मशीनों के मीटर तोड़ने का भी आरोप है। मामले में रिपपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

बौनई बिजली घर में एसएसओ प्रेमबाबू की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे गांव नगला लभेड़ा निवासी दुर्वेश उर्फ मुकीम ने बिजलीघर के सरकारी सीयूजी नंबर पर कॉल कर आधा घंटे का शटडाउन मांगा। उन्होंने शटडाउन देने से मना कर दिया।
एसएसओ के अनुसार इसके कुछ देर बाद आरोपी हाथ में डंडा लेकर बिजलीघर आया। आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर लात-घूंसे व डंडे से हमला कर दिया। पीटने के साथ ही बिजलीघर में तोड़फोड़ की। सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और मशीनों के मीटर तोड़ दिए
विज्ञापन
विज्ञापन

दादों थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें