फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एएनएम का स्थानांतरण होने से जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण ठप

Sat, 15 Jul 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में खाली पड़ी टीकाकरण कक्ष की कुर्सी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में एएनएम का स्थानांतरण होने से टीकाकरण कार्य ठप हो गया है। अस्पताल में टीका लगवाने आने वाली गर्भवती महिलाएं व बच्चे बिना टीका लगवाए लौट रहे हैं।
विज्ञापन




जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है। रोजाना यहां बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चे टीकाकरण के लिए आते हैं। पिछले दिनों जिला महिला अस्पताल में तैनात एएनएम ममता का स्थानांतरण हो गया। उन्हें अस्पताल से कार्यमुक्त कर दिया गया है। इससे अस्पताल में टीकाकरण ठप हो गया।



शुक्रवार को टीकाकरण केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। टीकाकरण के लिए आईं गर्भवती महिलाएं और बच्चों को टीका लगवाने आए अभिभावक अस्पताल में भटकते हुए दिखाई दिए। वह अस्पताल स्टाफ से जाकर पूछताछ करते हुए दिखे कि अस्पताल में टीकाकरण कब होगा। अस्पताल से गर्भवती महिलाओं व बच्चों के तीमारदारों को टीकाकरण के लिए सीएमओ कार्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी भेज दिया, जबकि काफी गर्भवती महिलाएं बिना टीका लगवाए अस्पताल से वापस लौट गए।
विज्ञापन





पत्नी गर्भवती है। टीकाकरण के लिए उसे जिला महिला अस्पताल लेकर आया हूं। यहां टीकाकरण नहीं हो रहा है।
- अजहरूद्दीन, तीमारदार।




टीका लगवाने के लिए जिला महिला अस्पताल आई हूं। यहां टीके नहीं लग रहे हैं। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुगढ़ी जा रही हूं।
- रज्जो देवी, गर्भवती महिला।




जिला महिला अस्पताल में तैनात एएनएम का स्थानांतरण हो गया है। इससे अस्पताल में टीकाकरण बंद हो गया है। इस संबंध उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही अस्पताल में टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. शैली सिंह, सीएमएस जिला महिला अस्पताल हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें