फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महाप्रबंधक ने देखा गोवंश के लिए चारे-पानी का इंतजाम

Sat, 15 Jul 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला का निरीक्षण करते महाप्रबंधक पीसीडीएफ। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
महाप्रबंधक पीसीडीएफ लखनऊ कुणाल सिल्कू ने शुक्रवार को पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। अधिकारी व कर्मचारियों में खलबली मच गई। उन्होंने गोशाला में रह रहे गोवंश के चारे-पानी के इंतजामों का जायजा लिया।
विज्ञापन




महाप्रबंधक कुणाल सिल्कू शुक्रवार को अस्थायी गोशाला पहुंचे। उन्होंने चारे का रजिस्टर देखा तो शुक्रवार को करीब 200 क्विंटल चारा रजिस्टर में अंकित था। गोशाला में रखे भूसा स्टॉक रजिस्टर को भी देखा। गोशाला के कर्मचारियों ने बताया कि गोशाला में करीब 1581 गोवंश मौजूद हैं। उन्होंने सफाई का भी जायजा लिया। गोवंश की लड़ावनी एवं पीने के पानी की व्यवस्था को भी देखा।



गोशाला में बारिश से हुई कीचड़ को साफ कराने के निर्देश दिए। विशेष सचिव ने गोमाता को तिलक लगाकर एवं पुष्प माला पहनाकर गाय को गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया और अधिकारी एवं कर्मचारियों को हिदायत दी कि गोशाला में पर्याप्त मात्रा में केयर टेकर एवं सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर बीडीओ सुरेंद्र सिंह, डाॅ.सौरभ गुप्ता, सचिव विदेश शर्मा, डाॅ.एमपी सिंह एवं गोशाला के कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें