फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन व निवेश के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश : जयवीर

Sat, 30 May 2026 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कैलोरा चौराहे पर ठाकुर मलखान सिंह की मूर्ति का अनावरण करते पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को कैलोरा चौराहा पर स्थापित ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश कानून व्यवस्था, विकास, निवेश और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्री ने जनपद में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की 1024.70 लाख रुपये लागत की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन




इनमें विकास भवन स्थित पर्यटन केंद्र, मूढ़ा वाली माता मंदिर, दाऊजी महाराज मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, उदय सिंह की कचहरी परिसर, गंगागढ़ी स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर, सिद्धपीठ परसरा तीर्थभूमि, ढकपुरा मंदिर (स्वर्ग आश्रम) और काली माई मंदिर में होने वाले विकास कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 308.80 लाख रुपये की चार परियोजनाओं का शिलान्यास भी मंत्री ने किया।



मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 725 लाख रुपये की नई पर्यटन विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की। इनमें आर्य समाज मंदिर परिसर, प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री ललिता माता मंदिर, प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर तथा परशुराम आश्रम के सुंदरीकरण एवं विकास के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन




सांसद अनूप प्रधान और विधायक सदर अंजुला माहौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से हाथरस में धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विकास कार्यों को नई गति मिली है। मौके पर विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, डीएम अतुल वत्स, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें