फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धनतेरस से पहले खनका बर्तन बाजार, स्टॉक की भरमार

Tue, 20 Oct 2026 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
होली वाली गली में वाहन में बर्तन लादते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
धनतेरस से पहले शहर बर्तन बाजार खनक उठा है। कारोबारियों ने त्योहारी सीजन की मांग को देखते हुए दुकानों और गोदामों में बर्तनों का पर्याप्त स्टॉक जमा कर लिया है। कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण इस बार स्टील के बर्तनों के दामों में करीब पांच फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके बावजूद व्यापारियों को इस सीजन में रिकॉर्ड कारोबार होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

हाथरस की बर्तन मंडी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। यहां की थोक मंडी से न केवल जिले के सासनी, सादाबाद, सिकंदराराऊ, मुरसान व सहपऊ के फुटकर दुकानदार माल खरीदते हैं, बल्कि पड़ोसी जिले अलीगढ़, मथुरा, आगरा, एटा, मैनपुरी, बेवर और कन्नौज तक के छोटे-बड़े खुदरा कारोबारी भी थोक में बर्तनों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
इन दिनों थोक दुकानों पर दिन-रात माल की लोडिंग और आपूर्ति का काम तेजी से चल रहा है। बाजार में इस बार पारंपरिक थाली, कटोरे, गिलास और डिनर सेट के साथ-साथ मॉडर्न किचन अप्लायंसेज, इंडक्शन फ्रेंडली कुकवेयर, ट्राई-प्लाई स्टील बर्तन और फैंसी तांबे-पीतल के आकर्षक बर्तनों की भी भारी खेप उतारी गई है। उपहार देने के लिए आकर्षक गिफ्ट पैक वाले बर्तन भी कारोबारियों ने विशेष रूप से मंगाए हैं।
विज्ञापन



जितना माल चाहिए, उतना मिल जाता हैइस बार बाजार में लगभग 195 रुपये से लेकर 290 रुपये प्रति किलो के बीच स्टील के 90 फीसदी बर्तनों का कारोबार हो रहा है, जबकि बाकी 10 फीसदी प्रीमियम व विशेष डिजाइन वाले बर्तनों की कीमत लगभग 300 रुपये प्रति किलो तक है। -बंटी अग्रवाल, बर्तनों के थोक विक्रेता।



हम कई सालों से लगातार हाथरस आकर ही माल की खरीदारी करते हैं। यहां से माल लेना हमें बेहद मुफीद लगता है, क्योंकि यहां लगभग वही दाम मिल जाते हैं, जो सीधे फैक्टरियों में होते हैं। जितनी मात्रा में माल चाहिए, उतना तुरंत उपलब्ध हो जाता है।
-धीरज कुमार, फुटकर विक्रेता, लखौटा, मैनपुरी।



हमें हर बार नए ट्रेंड और वाजिब दाम का सामान मिल जाता है। इसके अलावा 500 से 1500 रुपये तक की रेंज वाले गिफ्ट बॉक्स और इंडक्शन कुकवेयर की भी अच्छी पूछताछ हो रही है। स्टील के भाव थोड़े जरूर बढ़े हैं, लेकिन शगुन की परंपरा के आगे इसका बिक्री पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

-मोहित कुमार, फुटकर विक्रेता, गोंडा, अलीगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें