फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी हमले के विरोध में फूंके पाकिस्तान के पुतले

Tue, 20 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
पाकिस्तान की अर्थी यात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सैन्य मुख्यालय पर आतंकी हमले में 17 सैनिकों की शहादत के खिलाफ जिले में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। 
विज्ञापन

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने जुलूस निकाले और पाकिस्तान का पुतला फूंककर हमले पर तीखा विरोध जताया। भारत सरकार से पाकिस्तान और उसके साए में पल रहे आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग  की गई।

 जम्मू कश्मीर के उड़ी आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के बैनर तले जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके व एनएसयूआई जिला प्रभारी आदित्य शर्मा के नेतृत्व में मोहनगंज से पाकिस्तान की अर्थी यात्रा निकाली गई। अर्थी को कंधा देने के लिए चार कांग्रेसी भी एकत्रित नहीं हो पाए। अर्थी को कंधा देने के लिए चार लोग चाहिए थे, लेकिन तीन कांग्रेसी ही एकत्रित हो सके। अर्थी को कंधा देने के लिए चौथा  आदमी वही काम करने वाला मजदूर बुलाया गया। चौथा मजदूर जब  अर्थी में लगा तब कहीं जाकर पाकिस्तान की अर्थी उठ सकी।
विज्ञापन


मोहनगंज से शुरू हुई अर्थी यात्रा घंटाघर पहुंची और वहां नारेबाजी की गई। नारेबाजी शुरू हुई तो राह चलते लोग भी वहां खडे़ हो गए। अर्थी यात्रा का नेतृत्व कर रहे योगेश कुमार ओके से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि  अर्थी यात्रा के दौरान मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। यह कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं था। पाकिस्तान की अर्थी यात्रा निकाली गई थी जिसमें कोई भी शामिल हो सकता था। 

वहीं जम्मू कश्मीर उड़ी आतंकी घटना को लेकर भाजपाइयों में रोष व्याप्त है। कस्बा मुरसान में भाजयुमो के जिला महामंत्री चौ. चंद्रवीर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी जुलूस निकाला गया। भाजपाइयों ने पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। चंद्रवीर सिंह ने कहा कि आतंकी घटना से पूरे देश की जनता में रोष है।   अब समय आ गया है पाकिस्तान और आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। पुतला दहन करने वालों में प्रमोद चौधरी, रामकिशन, बृजकिशोर शर्मा, रवेंद्र कुशवाहा, कपिल चौधरी, ज्वाला कुशवाहा, गोला ठाकुर, कपिल दीक्षित, मुकेश वशिष्ठ, कुंजबिहारी लाल गर्ग, नीरज कुमार, देवेंद्रपाल सिंह, बद्री प्रसाद पाठक, विनय गुप्ता, रंजीत सिंह, विक्रांत सिंह, डॉ. गोपाल सिंह, रजनीकांत, सोनू वर्मा, अजय भारद्वाज, चंद्रभान सिंह बौनी, जतिन, भूपेंद्र सिंह आदि भाजपाई शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें