फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को लेकर हंगामा, रुपये मांगने का आरोप

Fri, 17 Mar 2023 10:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक महिला मरीज अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। आरोप है कि चिकित्सक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद मरीजों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। काफी देर कहासुनी होती रही। मरीजों ने चिकित्सक पर अल्ट्रासाउंड के एवज में रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के महिला जिला अस्पताल में शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर हंगामा हो गया। मरीजों ने चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार और अल्ट्रासाउंड के एवज में रुपये मांगने का आरोप लगाया। इस संबंध में सीएमस से भी शिकायत की गई है।

विज्ञापन


महिला जिला अस्पताल का अल्ट्रासउंड कक्ष में आए दिन मरीजों का चिकित्सकों से विवाद होता रहता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एक महिला मरीज यहां अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। आरोप है कि चिकित्सक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद मरीजों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। काफी देर कहासुनी होती रही। मरीजों ने चिकित्सक पर अल्ट्रासाउंड के एवज में रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। 

मरीजों ने मामले की शिकायत सीएमस डॉ. शैली सिंह से की। उन्होंने मरीज को समझा बुझाकर मामला शांत किया। जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. शैली सिंह ने बताया कि चिकित्सकों पर इस तरह के आरोप पहले भी कई बार लग चुके हैं। मरीजों ने चिकित्सक पर अभद्र व्यवहार करने और अल्ट्रासाउंड के एवज में पैसे मांगने की शिकायत की है। मैंने कई बार चिकित्सक को चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें