जलेसर रोड स्थित ग्राम पंचायत खरवा के मजरा हरिपुर की गोशाला में शीतलहर के दौरान गो माता की दयनीय हालत की शिकायत पर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद व बरजंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। यहां कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं को कुछ गो माताओं के कंकाल अत्यंत खराब अवस्था में मिले। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पंचायत सचिव को दी। पंचायत सचिव की मौजूदगी में गोवंश के अवशेषों को भूमिगत कराया गया।
विभाग संयोजक हर्षित गौड़ व जिला संयोजक अमरदीप ने कहा कि यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई भी स्थिति दोबारा सामने आती है तो बजरंग दल उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। मौके पर नगर संगठन मंत्री देवराज कर्मयोगी, नगर मंत्री अनमोल अग्निहोत्री, नगर संयोजक किशन भारती, नगर सह संयोजक तरुण शर्मा, लक्ष्मण दीक्षित, चेतन यादव, नगर सह गो रक्षा प्रमुख मोनू, भव्य सेंगर, अभिषेक सेंगर, रोहित, ललित आदि मौजूद थे।