फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मरीज की मौत पर हंगामा, लापरवाही का आरोप

Fri, 07 Aug 2026 02:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर बृहस्पतिवार की शाम को परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रकरण में पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ के गांव अजगरा निवासी सचिन (26) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक काफी समय से बीमार था और आगरा में उसका उपचार चल रहा था। बुधवार को परिजन उसे यहां लाए थे। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका सही से उपचार नहीं किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने शव देने से पहले रुपये मांगे। इस पर परिजन भड़क गए। जानकारी पर रिश्तेदार व गांव के लोग भी आ गए। हंगामे के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रकरण में कोई शिकायत नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें