हाथरस जंक्शन के निकट गांव कैलोरा से जलेसर के लिए आरसीसी की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। पिछले एक माह से चल रहा निर्माण कार्य जब कैलोरा चौराहे पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने यहां हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था सड़क काफी खराब बनाई जा रही है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कैलोरा से जलेसर के लिए बन रही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए 23 मार्च को लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के चलते मौके पर ठेकेदार को काम रुकवाना पड़ा है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ऊंची-नीची सड़क बनवा रहे हैं। इसकी गुणवत्ता भी खराब है।
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन के निकट गांव कैलोरा से जलेसर के लिए आरसीसी की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। पिछले एक माह से चल रहा निर्माण कार्य जब कैलोरा चौराहे पर पहुंचा तो कुछ लोगों ने यहां हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था सड़क काफी खराब बनाई जा रही है। सड़क का ढलान सही नहीं है। सड़क कहीं नीची च कहीं ऊंची है।
दूसरी ओर इसमें गिट्टी, बदरपुर व सीमेंट का अनुपात खराब है। लोहे की छड़ों को भी सिर्फ ऊपर से लगाया जा रहा है। ठेकेदार से कुछ देर नोकझोंक होने के बाद काम रुकवा दिया गया। लोगों का कहना है कि जब तक गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य नहीं होगा, वह काम शुरू नहीं होने देंगे।
सभी का अपना-अपना सोचने का तरीका होता है। हमारी टीम ने वहां के लोगों को समझाया है। उन्हें पूरी स्थिति साफ की है। अब वहां काम चल रहा है। दिक्कत की कोई बात नहीं है।-मनीधर सिंह, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई