फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में प्रदेश सचिव के समक्ष जमकर हंगामा, जूतम पैजार

विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक में फेंके गए जूते को दिखाते एक कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
प्रदेश सचिव के सामने जूता लेकर विरोधी पर टूट पड़ा कार्यकर्ता
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के समर्थक और विरोधी आपस में भिड़े, जमकर धक्का मुक्की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्थानीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर शनिवार को जिला प्रभारी और प्रदेश सचिव मुकेश धनगर के समक्ष कांग्रेसियों में जमकर हंगामा किया। जिलाध्यक्ष और विरोधी गुट के मध्य गाली-गलौज के साथ धक्का-मुक्की हुई। जिलाध्यक्ष विरोधी गुट जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहा था।
शनिवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी मुकेश धनगर कुछ अन्य पदाधिकारी बैठक करने के लिए पसरट्टा बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आए। पहले से ही वहां जिलाध्यक्ष व विरोधी गुट मौजूद था। इन लोगों ने आते ही जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। कुछ लोगों ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो एक कार्यकर्ता ने जूता उतार लिया और वह जूता लेकर अपने विरोधी पर पिल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे जैसे तैसे कुछ लोगों ने रोका तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। काफी देर तक बैठक से पहले हंगामा होता रहा और जिलाध्यक्ष के समर्थक व विरोधी आपस में गालीगलौज व नारेबाजी करते रहे। इसे देखकर प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी अचरज में पड़ गए। इस मामले में जिला प्रभारी ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें