फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चंदपा सहकारी समिति पर फिर हंगामा, सचिव से अभद्रता, पॉस मशीन फेंकी

Wed, 28 Oct 2026 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
चंदपा सहकारी समिति पर सचिव से होती किसानों की नोकझोंक। स्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन
चंदपा। चंदपा की साधन सहकारी समिति पर खाद वितरण के दौरान मंगलवार को फिर माहौल गरमा गया। समिति परिसर में खाद वितरण के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। सचिव ने इन लोगों पर अभद्रता करने, ई-पॉस मशीन व मोबाइल फेंकने और अभिलेख फाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना के बाद सचिव कर्मचारियों के साथ कोतवाली पहुंचे और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सचिव ब्रह्मदेव ने तहरीर में कहा है कि केंद्र पर किसानों को नियमानुसार और शांतिपूर्ण ढंग से खाद का वितरण कराया जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान एक किसान अपने दो बेटों के साथ वहां पहुंच गए।
आरोप है कि आते ही उन्होंने सचिव व कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और खाद वितरण का कार्य बाधित कर दिया। हंगामा करते हुए आरोपियों ने किसानों के अंगूठे का मिलान करने वाली पॉस मशीन और सचिव का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया। इसके साथ ही वितरण रजिस्टर और सरकारी अभिलेखों को भी फाड़ने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

सचिव का कहना है कि हंगामा करने वाले लोग समिति के पुराने बकायेदार हैं। केंद्र पर रैक और आपूर्ति के हिसाब से पूरी पारदर्शिता के साथ खाद बांटी जा रही है, लेकिन कुछ अराजक तत्व माहौल खराब करने और अनावश्यक दबाव बनाने की नीयत से समिति पर आकर हंगामा करते हैं। सोमवार को भी इसी मंशा से समिति पर हंगामा किया गया था।

सहकारी समिति के सचिव की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कराई जा रही है। शांति व्यवस्था भंग करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ जांच के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-योगेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, चंदपा कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें