फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रजिस्ट्री कार्यालय में अधिवक्ता से अभद्रता पर हंगामा, जमकर पिटाई, व्यवस्थाएं सुधारने की मांग

Fri, 05 Jun 2026 10:38 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के स्थानीय रजिस्ट्री कार्यालय में करीब 60 फाइलें लेकर लोग कतार में लगे थे। इन्हीं में से एक व्यक्ति ने अधिवक्ता से अभद्रता कर दी। जिसे देखकर उनके साथी आक्रोशित हो गए और उस व्यक्ति की धुनाई कर दी।
विज्ञापन
तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में हंगामे के बाद लगी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस तहसील सदर स्थित स्थानीय रजिस्ट्री कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बैनामा कराने आए एक पक्ष ने एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता कर दी। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रजिस्ट्री कार्यालय में बीते कुछ दिनों से सर्वर काफी धीमा चल रहा है। इसके कारण दूर-दराज से आए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार की सुबह भी सर्वर की धीमी गति के कारण कार्यालय के भीतर और बाहर जबरदस्त भीड़ जमा थी। गर्मी और उमस में काम न होने से लोग परेशान और आक्रोशित थे। करीब 60 फाइलें लेकर लोग कतार में लगे थे। इन्हीं में से एक व्यक्ति ने अधिवक्ता से अभद्रता कर दी। जिसे देखकर उनके साथी आक्रोशित हो गए और उस व्यक्ति की धुनाई कर दी। जिससे वहां हंगामा हो गया।

अधिवक्ता ने रजिस्ट्री कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। बाद में जैसे-तैसे मामला शांत हुआ तथा रजिस्ट्री का काम सुचारू किया गया। उप निबंधक जेपी सिंह ने बताया कि रजिस्ट्री को लेकर कहासुनी हुई थी। कभी-कभी तकनीकी दिक्कत के कारण सर्वर धीमा हो जाता है, जिससे परेशानी होती है, बाकी रजिस्ट्री कार्यालय में व्यवस्थाएं सुचारू हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें