फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एथलेटिक्स प्रशिक्षण से निखर रहीं प्रतिभाएं

Fri, 05 Jun 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
स्टेडियम में ऊंची कूद में प्रदर्शन करता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिला खेल स्टेडियम एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे जिले सहित आसपास के क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन

स्टेडियम में एनआईएस एवं वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल-1 प्रशिक्षित कोच अंसार हुसैन के निर्देशन में खिलाड़ियों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, हर्डल्स समेत विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं की तकनीकी बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक, लॉन्ग जंप पिट, हाई जंप मैट, हर्डल्स सहित सभी आवश्यक खेल उपकरण उपलब्ध हैं। प्रतिदिन सुबह और शाम आयोजित होने वाले नियमित प्रशिक्षण सत्रों में खिलाड़ी भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि हाथरस के अलावा मथुरा, सादाबाद और अन्य क्षेत्रों से भी खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने पहुंच रहे हैं। बेहतर सुविधाओं, अनुशासित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के चलते खिलाड़ियों एवं अभिभावकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कोच अंसार हुसैन ने बताया कि स्टेडियम का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और सही मार्गदर्शन के कारण कई खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें