बंटी देवी को जाह्नवी हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया। अबॉर्शन के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई तथा ज्यादा रक्त स्राव होने लगा। उन्हें तत्काल यहां से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
सिकंदराराऊ नगर के कासगंज रोड स्थित जाह्न्वी हॉस्पिटल में 23 अप्रैल की सुबह अलीगढ़ में एक महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान डॉक्टर व कर्मी अस्पताल छोड़कर भाग गए। प्रशासन ने अस्पताल को सीज करा दिया है।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही थी उसकी आंतों में चोट आ गई थी। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी बुधवार की रात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन शव को लेकर स्थानीय अस्पताल पर आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उनको बताया गया कि उनके पेट में गांठ हैं। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और ज्यादा रक्त स्राव होने लगा। पांच अप्रैल को उन्हें तत्काल यहां से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
वहां उनके शरीर में सेप्टिक फैलने की बात बताई गई। इलाज के दौरान 22 अप्रैल की रात में महिला निधन हो गया। परिजनों का कहना है कि जाह्न्वी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनके पेट की आंतों में कैंची लग गई। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल में कोई कर्मचारी नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम संजय कुमार ने बताया की परिजनों की तहरीर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेज दिया गया है। जांच के दौरान अस्पताल में किसी के न न मिलने पर उसे सीज कर दिया गया है। मामले से जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है।