फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से उपाध्याय का निलंबन हो सकता है वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा से उपाध्याय का निलंबन हो सकता है वापस
विज्ञापन

पूरे दिन सियासी गलियारोें में इसे लेकर रही चर्चा, पूर्व मंत्री बोले कि उन्हें नहीं है कोई जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। पूर्व ऊर्जा मंत्री और सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय को लेकर सियासी हलकों में पूरे दिन यह चर्चा जोरों पर रही कि बसपा उनका निलंबन वापस ले सकती है। हालांकि बसपा के स्थानीय पदाधिकारियोें के अलावा खुद उपाध्याय ने इससे अनभिज्ञता जताई।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय को बसपा ने निलंबित कर दिया था। पार्टी ने उन पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में अनुशासनहीनता की है और पार्टी के निर्देशों के खिलाफ भाजपा का समर्थन किया है। बसपा से निलंबन के बाद उपाध्याय के समर्थन में काफी लोगों ने बसपा से इस्तीफा दिया था। हालांकि उपाध्याय ने खुद पार्टी छोड़ने की घोषणा नहीं की थी और यह कहा था कि वह जल्द ही अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्याय ने पार्टी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ मोर्चा भी नहीं खोला था। इस समय उपाध्याय और उनका खेमा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 29 जुलाई को होने वाले चुनाव में लगा है। वहीं पूरे दिन सियासी गलियारों में यह चर्चा रही कि बसपा आलाकमान पार्टी की मजबूती के लिए उपाध्याय का निलंबन वापस ले सकती है। इस सिलसिले में जब उपाध्याय से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं बसपा के मंडल जोन कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप का कहना है कि उन पर भी इस आशय का कोई आदेश नहीं है। जो भी फैसला होगा, वह बहन जी ही लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें