फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: बोर्ड परीक्षा हुईं खत्म, आखिरी दिन भी 2472 परीक्षार्थीयों ने छोड़ा एग्जाम, खेली होली

Sat, 04 Mar 2023 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाथरस में 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिन पर हाईस्कूल व इंटमीडिएट के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने की पहले से की गई तैयारी परीक्षा के दौरान काफी काम आई। 
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होने पर गुलाल लगाते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा का समापन हो गया। हाथरस में परीक्षा के अंतिम दिन इंटरमीडिएट के 18907 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 2472 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों की परीक्षा का अंतिम दिन भी शांतिपूर्ण रहा। परीक्षा के बाद छात्रों ने एक-दूसरे को जमकर गुलाल लगाया।

विज्ञापन

 
यूपी बोर्ड परीक्षा 2022-23 के लिए जिले में 100 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिन पर हाईस्कूल व इंटमीडिएट के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं परीक्षा को नकल विहीन कराए जाने की पहले से की गई तैयारी परीक्षा के दौरान काफी काम आई। 

शनिवार को अंतिम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। सुबह की पहली पाली में विभिन्न विषयों की परीक्षा में 393 परीक्षार्थियों में से 16 गैर हाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में भी इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई। रसान विज्ञान के पेपर में 16404 परीक्षार्थी शामिल हुए और 2380 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इसी पाली में हुई समाजशास्त्र की परीक्षा में 2131 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 176 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें