फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सासनी पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, बोले-ब्राह्मण समाज के लिए देश-समाज सर्वाेपरि

Wed, 30 Apr 2025 06:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक परशुराम जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हाथरस के सासनी पहुंचे। इसके बाद परशुराम शोभायात्रा पं. चेतराम धर्मशाला से शुरू होकर कस्बा के कमला बाजार, गांधी चौक, अयोध्या चौक, ब्राह्मणपुरी, बजरिया होते हुए शहीद पार्क पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
संबोधित करते यूपी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी कस्बा में 30 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने अपने लिए कभी कुछ नही मांगा है और न ही लिया है। ब्राह्मण समाज हमेशा से देश और समाज को सर्वाेपरि मानता रहा है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री के अलावा बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, कोल विधायक अनिल पाराशर, पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय मंचासीन रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान परशुराम के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व फीता काटकर की। 

पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने पूरी व्यवस्था को संचालित करने के लिए अपना जीवन लगाने का काम किया है। ब्राह्मण समाज सर्वसमाज को साथ लेकर चलता है और गांव-गांव में लोगों के हित के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करता है। ब्राह्मण समाज में बड़े-बड़े महापुरुष हुए। अगर जीरो न होता तो गिनती कैसे होती। जीरो को देने का काम ब्राह्मण समाज के बेटे आर्यभट्ट ने किया, अर्थशास्त्र से दुनिया को परिचित कराने का काम कौटिल्य ने किया था, वह भी ब्राह्मण समाज के बेटे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को पता है यदि इस देश की धरा पर किसी ने राजनीति का ज्ञान दिया तो ब्राह्मण समाज के बेटे चाणक्य ने दिया। इसके बाद परशुराम शोभायात्रा पं. चेतराम धर्मशाला से शुरू होकर कस्बा के कमला बाजार, गांधी चौक, अयोध्या चौक, ब्राह्मणपुरी, बजरिया, कन्या इंटर कॉलेज मार्ग, आगरा-अलीगढ़ मार्ग होते हुए शहीद पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर विप्र समाज के हजारों लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ सिटी योगेंद्र नारायण कृष्ण ने संभाली।

इस मौके पर यतेंद्र शर्मा, दीपू पंडित, प्रकाशचंद्र शर्मा, अविनाश तिवारी, राकेश शर्मा, दाऊदयाल, राजीव शर्मा लल्ला, संजय शर्मा, बंटी प्रधान, अरविंद शर्मा, चित्रांशु शर्मा, शिवकुमार उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, बच्चू शर्मा, ऋषि शर्मा आदि अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें