फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi Adityanath: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 28 जून को आएंगे हाथरस, दौरे को मिली हरी झंडी

Thu, 25 Jun 2026 05:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma प्रशांत भारती, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

22 जून को मुख्यमंत्री अलीगढ़ आए थे और उनका रात्रि विश्राम वहीं था। अलीगढ़ में जनसभा के दौरान ही मुख्यमंत्री को लखनऊ के अग्निकांड की सूचना मिली। इसके बाद वे अलीगढ़ से लखनऊ लौट गए और हाथरस का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 जून को हाथरस जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह क्षेत्र की जनता को 486 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास एवं निर्माण परियोजनाओं की बड़ी सौगात देंगे। मुख्यमंत्री सलेमपुर में आयोजित एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। शासन से प्रस्तावित कार्यक्रम मिलने के बाद जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां युद्धस्तर पर तेज कर दी हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम पहले 23 जून को होना तय था लेकिन राजधानी लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड के कारण मुख्यमंत्री का वह दौरा ऐन वक्त पर स्थगित कर दिया गया था। अब नया कार्यक्रम तय होने के बाद प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि दोबारा आयोजन को बनाने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के इस दौरे से जिले के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। 486 करोड़ रुपये के इस भारी-भरकम बजट से बुनियादी ढांचे, सड़कों, पेयजल और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम की पुष्टि होते ही जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा समेत तमाम आला अधिकारियों ने सलेमपुर में जनसभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया है। सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें