यूपी बोर्ड की टीम 17 नवंबर को हाथरस में आई और नामावली व पंजीकरण सूची लेकर चली गई। जिले के 35 विद्यालयों ने नामावली व पंजीकरण सूची जमा नहीं की है। अब इन विद्यालयों की नामावली व पंजीकरण सूची बाद में जमा होगी।
विज्ञापन
हाथरस में माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के करीब 353 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों को बोर्ड की नामावली व कक्षा 9 व कक्षा 11 के अग्रिम पंजीकरण की सूची जमा करनी होती है। इसके बावजूद जिले के 35 विद्यालयों ने यह जमा नहीं की।
बोर्ड की टीम 17 नवंबर को आई और नामावली और पंजीकण सूची लेकर चली गई। अब इन विद्यालयों केा बाद में अपनी डिटेल जमा करनी होगी। इस संबंध में डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि बोर्ड की टीम नामावली व पंजीकरण सूची लेकर चली गई। जिन विद्यालयों ने नामावली व पंजीकरण सूची जमा नहीं की है अब उन्हें बाद में यह जमा करनी पड़ेगी।