फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : इस बार 6 फीट की दूरी पर बैठेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

इस बार की यूपी बोर्ड परीक्षा में सीटिंग प्लान छह फीट की दूरी को ध्यान में रख किया जाएगा। शासन ने पिछले साल की अपेेक्षा इसे दो गुना कर दिया है। जिलेभर में बनाए गए 92 परीक्षा केंद्रों पर 48,736 विद्यार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे।
सत्र 2020-21 की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जनपद में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि पिछले साल 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि इस बार भी छात्र संख्या पिछले साल के मुकाबले ही है, लेकिन इस बार कोविड-19 के कारण दो गज की दूरी का पालन करने की बात का ध्यान रखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने की बात कही जा रही है। यह बात सही भी है।
विज्ञापन

यही कारण है कि जहां पर परीक्षार्थियों के बीच की दूरी तीन फीट का अंतर रहता था, वहां पर अब इस बार छह फीट का अंतर रखा जाएगा। इसे लेकर शासन द्वारा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि कोरोना के नियमों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन

तहसीलवार परीक्षार्थियों की संख्या
सादाबाद -- 15347
हाथरस -- 16034
सासनी -- 5578
सिकंदराराऊ -- 11777
कुल योग -- 48736
- परीक्षा से संबंधित शासन के जो भी नियम हैं, उनका पालन परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। इस बार परीक्षार्थियों के बैठने के बीच रखे जाने वाला गैप कोरोना के कारण बढ़ा दिया गया है। नियमों का पूरा पालन करने के निर्देश सभी केंद्र प्रभारियों को दे दिए गए हैं। - रितु गोयल, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें