24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी। इस वर्ष परीक्षा के लिए हाथरस जिले में 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब 45 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए विभाग तैयारी में जुटा है। परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं पर क्यूआर कोड होगा। साथ ही बोर्ड का लोगो व कवर पेज पर कोडिंग होगी।
विज्ञापन
24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होगी। इस वर्ष परीक्षा के लिए हाथरस जिले में 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब 45 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसी क्रम में विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं पर क्यूआर कोड होगा। कवर पेज पर कोडिंग होगी। कक्ष निरीक्षकों को भी क्यूआर कोड वाला परिचय पत्र दिया जाएगा। डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि यूपी वोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी चल रही हैं। परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भी पहुंच गई हैं।