इंटर में हाथरस जिले से द्वितीय स्थान पाने वाले टॉपर प्रज्जवल गुप्ता
- फोटो : संवाद
आज जारी यूपी बोर्ड रिजल्ट में हाथरस जिले को निराशा मिली। बोर्ड की टॉपर लिस्ट में इस बार दोनों जिलों से एक भी बच्चा जगह नहीं बना पाया। सागर ने हाईस्कूल में और अंकिता कौशिक ने इंटर में जिला टॉप किया है।
हाथरस के टॉपर
- कक्षा 10 में एसएसडी इंटर कॉलेज गरह तसिंगा हाथरस के सागर ने हाथरस जिला टॉप किया है। इन्होंने 600 में से 566 यानी 94.33 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
- कक्षा 12 में सरस्वती विद्या मंदिर हाथरस की अंकिता कौशिक ने हाथरस जिला टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 455 यानी 91 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।