फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड - आठ परीक्षा केंद्र रद्द, 20 नए कॉलेज बने सेंटर

Fri, 08 Dec 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2017-18 के लिए शुक्रवार को जिला परीक्षा समिति ने अंतिम सूची जारी कर दी। यह सूची ऑनलाइन कर दी गई है। इस सूची में अनंतिम सूची में शामिल आठ परीक्षा केंद्रों को हटा दिया गया है, जबकि 20 नए परीक्षा केंद्रों को शामिल किया गया है। इस प्रकार अब 86 की जगह जिले में 98 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी की गई परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन सूची में से शिवचरनलाल इंटर कॉलेज अर्जुनपुर, बमनई जनता इंटर कॉलेज बमनई, विद्यामंदिर इंटर कॉलेज मऊ चिरायल, लालाराम इंटर कॉलेज माधुरी अगसौली, एसबीजे इंटर कॉलेज बिसावर, कैप्टन प्यारेलाल इंटर कॉलेज मई, शांती जगदीश उच्च माध्यमिक विद्यालय बुढ़ाइच, आरपी इंटर कॉलेज जलेसर रोड परीक्षा केंद्रों की सूची से हटा दिया गया है।

इसके अलावा राधेलाल आर्य इंटर कॉलेज ऐहन, कृषक कन्या इंटर कॉलेज वाहनपुर, अक्रूर इंटर कॉलेज हाथरस, जनता इंटर कॉलेज महमूदपुर खेरिया, राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज मुरसान, एमपी सिंह इंटर कॉलेज रमनगला गंगचौली, कन्हीं सिंह इंटर कॉलेज कैमार, अखिल कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुटसान, डीपी सिंह मॉर्डन इंटर कॉलेज चंदनपुर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ, धीरज राघव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सवदलपुर, बांके बिहारी इंटर कॉलेज सुम्मेरपुर कचौरा, श्री संकट मोचन इंटर कॉलेज अंडौली, रामवीर सिंह इंटर कॉलेज माधुरी अगसौली, गांधी इंटर कॉलेज मांगरू, डॉ. लाखन सिंह चंद्रवती देवी इंटर कॉलेज विधीपुर, एसकेएम इंटर कॉलेज गढ़ी इंच्छा, संजय भूपेंद्र इंटर कॉलेज मिढ़ावली, महावीर स्वामी जैन इंटर कॉलेज जलेसर रोड, रामेती गौतम इंटर कॉलेज सेंदरिया को परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें