फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में गांव शहर के गरीबों को 70 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य

Fri, 08 Dec 2017 12:35 AM IST
अखिलेश वार्ष्णेय, हाथरस।
विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
हाथरस में बिजली महकमे ने सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के क्रियान्वयन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस योजना के तहत हर घर तक बिजली पहुंचाई जाएगी। हर व्यक्ति के यहां बिजली का कनेक्शन होगा। योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में 2450 और ग्रामीण इलाकों में 67799 कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


बिजली महकमे ने खासतौर से यह योजना ग्रामीण व शहर के गरीब लोगों को बिजली कनेक्शन देेने के लिए लागू की है। इस योजना के जरिए बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाएगा, जबकि एपीएल परिवारों को सिर्फ 500 रुपये में कनेक्शन दिया जाएगा।

सबसे पहले इस योजना के तहत विद्युतीकरण वाले इलाकों में कनेक्शन देने का काम किया जाएगा, उसके बाद जहां विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है, वहां कनेक्शन देने का काम होगा और फिर जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंची, वहां भी इस योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने का काम किया जाएगा। एक दिसंबर से इस योजना को लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन


योजना के क्रियान्वयन के संबंध में 12 दिसंबर को उच्चाधिकारियों के साथ स्थानीय अधिकारियों की बैठक भी है, जिसके बाद योजना के तहत कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के लिए हाथरस विद्युत वितरण मंडल को लक्ष्य भी आवंटित कर दिया गया है। हाथरस जिले के ग्रामीण इलाकों में 67,799 और शहरी क्षेत्रों में 2450 कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य दिया गया है। अब इस लक्ष्य को खंडवाइज आवंटित किया जाएगा।
-----------
- सौभाग्य योजना की गाइड लाइन आ गई है। इस योजना के तहत हर घर कनेक्शन देकर बिजली पहुंचाने का काम किया जाएगा। योजना के कामों में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजना के आवंटित लक्ष्य के अनुसार काम किया जाएगा। 
विज्ञापन

- प्रदीप अग्रवाल, एसई, विद्युत विभाग, हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें