फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: अंतिम दौर में परीक्षा, 19 मार्च से हाथरस में तीन केंद्रों पर होगा मूल्यांकन

Mon, 10 Mar 2025 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

12 मार्च को यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न हो जाएगी। इसके बाद मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। हाथरस में तीन केंद्रों बागला इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज व श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा अंतिम दौर से गुजर रही है। अधिकांश विषयों की परीक्षा हो चुकी हैं। 12 मार्च को परीक्षा खत्म हो जाएगी। विभाग 19 मार्च से मूल्यांकन की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


हाथरस जिले में 96 केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही हैं। इस वर्ष परीक्षा में करीब 45 हजार परीक्षार्थी शमिल हो रहे हैं। 24 फरवरी से परीक्षा शुरू हुईं थी। अधिकांश महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा हो चुकी हैं। अब परीक्षा अंतिम दौर से गुजर रही हैं। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अब हाईस्कूल के प्रमुख विषय साजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट के प्रमुख विषय भूगोल व अंग्रेजी की परीक्षा शेष है।

इस बार अभी तक की परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। 12 मार्च को परीक्षा संपन्न हो जाएगी। इसके बाद मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। तीन केंद्रों बागला इंटर कॉलेज, सरस्वती इंटर कॉलेज व श्री अक्रूर इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इस संबंध में डीआईओएस संतप्रकाश का कहना है कि बोर्ड परीक्षा अंतिम दौर से गुजर रही है। अभी तक शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है। हमारा प्रयास है कि हर हाल में नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें