फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: एक अध्यापक ने दूसरे पर लगाया 62.30 लाख रुपये की साइबर ठगी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Mar 2025 10:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गोपाल शर्मा ने न्यायालय में एक याचिका दायर की है कि वह वर्तमान में संविलियन विद्यालय कुंवरपुर में सहायक अध्यापक है। प्रशिक्षण के दौरान उसकी मुलाकात अलिया बोझिया के सहायक अध्यापक अनुज कुमार सारस्वत से हुई। उसने उसको रुपये दोगुना करने का लालच दिया था। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में रुपये दोगुना करने का लालच देकर एक सहायक अध्यापक से दूसरे अध्यापक द्वारा ठगी करने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


गांव भगवंतपुर हतीसा हाल निवासी त्रिपुरारी नगर निवासी गोपाल शर्मा पुत्र सूरजपाल शर्मा ने न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। इसमें कहा है कि वह वर्तमान में संविलियन विद्यालय कुंवरपुर में सहायक अध्यापक है। प्रशिक्षण के दौरान उसकी मुलाकात अलिया बोझिया के सहायक अध्यापक अनुज कुमार सारस्वत से हुई थी। उस दौरान उसने उसको रुपये दोगुना करने का लालच दिया था। 

इसके बाद उसने 6129436 का पर्सनल लोन स्वीकृत कराया। स्वीकृत लोन की पूरी धनराशि उसने उसे अलग-अलग तिथियों पर ऑनलाइन भेज दी। उसने जब उससे पहली किस्त चुकाने के लिए धनराशि की मांग की तो वह टालमटोल करने लगा। 13 दिसंबर 2024 को उसने उसे फोन पर झूठी सूचना दी कि उसने सारा पैसा गंवा दिया है। आरोप है कि उसका बड़ा भाई दीपक कुमार, भाभी भूमि, माता रेखा, भाई अवनीश, अंकित व अन्य ने एकराय होकर एक षड्यंत्र कर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर 6230000 की ठगी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें