यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए के साथ ही खासतौर से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा परखेंगे। रात्रिकालीन निरीक्षण के लिए भी टीमें बनेंगी, जो सिर्फ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों का प्रतिदिन अधिकारियों को निरीक्षण करना होगा। इसके लिए यूपी बोर्ड ने आदेश जारी किए हैं। जिला स्तर पर टीमें बनाने के आदेश दिए हैं। बोर्ड ने आदेश में सभी टीमों के निरीक्षण की आख्या हर रोज भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए के साथ ही खासतौर से स्ट्रांग रूम की सुरक्षा परखेंगे। रात्रिकालीन निरीक्षण के लिए भी टीमें बनेंगी, जो सिर्फ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेंगी। गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा के लिए जिले में 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 47 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों में किसी तरह की कोई कमी न रहे, इस बारे में अभी व्यवस्था को दुरुस्त करनी होगी।
इसके लिए अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें कोई लापरवाही न हो, इसका जायजा लेने के लिए जिला स्तर पर टीम बनेंगी। रात्रिकालीन निरीक्षण के लिए अलग से टीम गठित की जाएंगी। प्रतिदिन होने वाले निरीक्षण की आख्या बिंदुओं के निर्धारित प्रारूप पर यूपी बोर्ड को भेजी जाएगी, जिससे पता चल सकेगा कि किस परीक्षा केंद्र में कितनी तैयारी हो चुकी है। क्या खामी है और उसे कब तक दूर कर लिया जाएगा।
परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए टीमें बनाने का आदेश मिला है। टीमों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। हर रोज निरीक्षण की आख्या बोर्ड को भेजी जा रही है।-संत प्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक