फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: महिला आरक्षित कोच में छह महिलाएं बिना टिकट पकड़ीं, जबकि 10 कोच में मिले ऐसे पांच पुरूष यात्री

Fri, 05 Jan 2024 03:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कासगंज से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में टिकट चेकिंग पैनल को मेंडू स्टेशन तक चंद यात्री ही बिना टिकट मिले, लेकिन मेंडू से हाथरस के बीच ट्रेन के एक मात्र महिला कोच में छह महिलाएं बिना टिकट यात्रा करते मिलीं। इन पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
हाथरस सिटी स्टेशन पर टिकट की जांच करते पैनल सदस्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली पैसेंज्र ट्रेनों में कासगंज के टिकट चेकिंग पैनल ने चेकिंग की। इस दौरान एक महिला आरक्षित कोच में छह महिलाएं बिना टिकट यात्रा करते पाईं गईं। 

विज्ञापन


4 जनवरी को दोपहर में कासगंज से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में टिकट चेकिंग पैनल को मेंडू स्टेशन तक चंद यात्री ही बिना टिकट मिले, लेकिन मेंडू से हाथरस के बीच ट्रेन के एक मात्र महिला कोच में छह महिलाएं बिना टिकट यात्रा करते मिलीं। इन पर जुर्माना लगाया गया। वहीं हाथरस तक की चेकिंग में पैनल को बाकी 10 कोच में महज 5 यात्री ही बिना टिकट यात्रा करते हुए मिले। इस दौरान टीम ने सिटी स्टेशन पर टिकट की जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें