फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ शुरू, डीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
एक मूल्यांकन केन्द्र पर शिक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की शुरुआत बुधवार को फिर से हो गई। डीएम और सीडीओ ने निरीक्षण कर मूल्यांकन कार्य का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ आरबी भास्कर ने संयुक्त रूप से बागला इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड वर्ष 2020 की परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण किया। डीएम ने डीआईओएस सुनील कुमार से जानकारी ली कि किस कक्षा और किन-किन विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मुल्यांकन किया जा रहा है। डीआईओएस ने बताया है कि हाईस्कूल की हिंदी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेजी और गणित विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि हिंदी के लिए 142 परीक्षक, 14 डीएचई, उर्दू के लिये एक परीक्षक, संस्कृत के लिए 33 परीक्षक, तीन डीएचई, अंग्रेजी के लिये 139 परीक्षक, 14 डीएचई, गणित के लिए 91 परीक्षक, नौ डीएचई की ड्यूटी मूल्यांकन कार्य के लिए लगाई गई है, जिसमें हिंदी के 116 परीक्षक, तीन डीएचई, उर्दू के एक परीक्षक, संस्कृत के 27 परीक्षक, एक डीएचई, अंग्रेजी के 121 परीक्षक, चार डीएचई, गणित के 66 परीक्षक, चार डीएचई अनुपस्थित हैं। इस प्रकार कुल तैनात 406 परीक्षकों में से 74 परीक्षक उपस्थित और 331 परीक्षक अनुपस्थित हैं। कुल तैनात 40 डीएचई में से 27 डीएचई उपस्थित और 13 डीएचई अनुपस्थित मिले। डीएम ने मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने वाले अनुपस्थित परीक्षकों तथा डीएचई को नोटिस जारी करने के निर्देश डीआईओएस को दिए।
विज्ञापन

शिक्षक-शिक्षिकाओं की हुई थर्मल स्क्रीनिंग
रामबाग इंटर कॉलेज, अक्रूर इंटर कॉलेज और बागला इंटर कॉलेज में मूल्यांकन को आए शिक्षक शिक्षिकाओं की सबसे पहले थर्मल स्केनिंग हुई। उसके बाद उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। रामबाग इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों का टेंपरेचर अधिक पाए जाने पर उन्हें वापस भेज दिया गया। अक्रूर इंटर कॉलेज में राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य योगेश कुमार की देखरेख में मूल्यांकन केंद्र पर सामाजिक दूरी का पालन कराया गया। रामबाग इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मदन गोपाल रावत और श्री मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई के प्रधानाचार्य रामबाबू सिंह ने परीक्षकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताए गए और शासन के निर्देशों का पालन करने की बात कही।
विज्ञापन

मूल्यांकन कक्ष में नहीं आएं मोबाइल फोन लेकर
मूल्यांकन कार्य के लिए तैनात सभी परीक्षकों और कर्मचारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाते हुए मूल्यांकन कार्य करने एवं सैनिटाइजर, दस्ताने तथा मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए। डीएम ने डीआईओएस को निर्देश दिए कि मूल्यांकन कक्ष में कोई भी परीक्षक/कर्मचारी मोबाइल फोन लेकर नहीं आएं।

मूल्यांकन केन्द्र पर होता मूल्यांकन कार्य।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें