फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर जरूरी सामान की दुकानें खुली तो होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सिकंदराराऊ विजय कुमार शर्मा ने कस्बे में गैरजरूरी दुकानें खुलने पर नाराजगी जाहिर की है। एसडीएम ने कस्बे के कुछ व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कस्बे में हर रोज सुबह दस बजे से दूध, फल, सब्जी और किराना जैसे जरूरी सामान की दुकानें खोलने के आदेश शासन ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

अगर इनके अलावा और कोई गैर जरूरी सामान की दुकान खोली जाती है तो संबंधित व्यापारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि कोई भी दुकानदार जरूरी किराना के सामान के अलावा अन्य किसी प्रकार का सामान दुकान पर बेचते हुए पकड़ा गया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कस्बे के व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, विष्णु वार्ष्णेय, चंद्रप्रकाश माहौर, बसंत वर्मा ,राहुल वार्ष्णेय, सुरेश सविता, दीपक उपाध्याय आदि अनेक व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें