संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से प्रधान व उसके भाई ने पहले पति को पीटा और फिर विरोध करने पर घर में घुसकर पत्नी से मारपीट व छेड़छाड़ की। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के एक गांव में एक युवक से ग्राम प्रधान रंजीत और उसके भाई मंजीत से विवाद हो गया। आरोप है कि इसे लेकर ग्राम प्रधान व उसके भाई ने युवक के साथ खूब मारपीट की। इस मामले में युवक की पत्नी उसे बचाने आई तो उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि दोनों आरोपी घर के अंदर घुस गए और महिला के साथ मारपीट करते हुए छेड़छाड़ की। शिकायत लेकर महिला कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुुंची। पुलिस ने तहरीर पर रंजीत व मंजीत के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 354घ, 452, 354 में मुकदमा दर्ज किया। रंजीत के खिलाफ कोतवाली हाथरस जंक्शन में 15 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ विनोद कुमार, एसआई अमर सिंह, जगदीश प्रसाद गौतम, श्रीकांत, करन नागर के नाम शामिल हैं।