फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम, अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सासनी। कैलोरा-सासनी संपर्क मार्ग पर ग्राम लुटसान के निकट शुक्रवार की सुबह खेत पर चारा लेने जा रहे एक व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों का तांता लग गया। स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को एंबुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की रिपोर्ट राजकुमार पुत्र बैनीराम निवासी लुटसान ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
करीब 40 वर्षीय इंद्रपाल पुत्र बाबूलाल निवासी लुटसान सुबह करीब आठ बजे सासनी-कैलोरा मार्ग होकर अपने खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रहा था। तभी अचानक पीछे से आ रहे वाहन ने इंद्रपाल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर आ गए। शव को देखकर ग्रामीणों के पांव तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों का तांता घटनास्थल पर लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को मौके से हटा लिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें