हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर की सात नंबर यूनिट आठ दिन बाद भी चालू नहीं हुई है। आठ दिन पूर्व आई आंधी के कारण परियोजना की चारों यूनिटें बंद कर दी गईं थीं। तीन यूनिटें तो चालू हो गईं, लेकिन सात नंबर यूनिट अभी तक बंद है।
विज्ञापन
महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में तीन यूनिटों से 611 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इसमें दस नंबर यूनिट (660) से 355 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है। नौ नंबर यूनिट (250) से 131 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। आठ नंबर यूनिट (250) से 125 मेगावाट बिजली बन रही है। चारों यूनिटों में पूरी क्षमता से 1270 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है, लेकिन वर्तमान में केवल 611 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है।