फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में परिषदीय स्कूलों के बच्चों की यूनीफार्म के कपड़े का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में परिषदीय स्कूलों के बच्चों की यूनिफॉर्म के कपड़े का टोटा
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने डीएम को ज्ञापन देकर 15 अगस्त तक यूनिफॉर्म वितरण का मांगा समय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बेसिक के स्कूलों के बच्चों की यूनिफॉर्म के कपड़े का बाजार में टोटा पड़ गया है। तभी तो शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 15 अगस्त तक का समय नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण के लिए मांगा है।
शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। यहां पर ज्ञापन देते हुए कहा कि परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नि:शुल्क वितरित होने वाली यूनिफॉर्म की कपड़े की गुणवत्ता में परिवर्तन होने के कारण शहर की दुकानों पर कपड़ा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए यूनिफॉर्म बनवाने में काफी परेशानी का सामना शिक्षकों को करना पड़ रहा है, इसलिए यूनिफॉर्र्म वितरण के लिए 15 अगस्त तक समय दिए जाने की मांग जिलाधिकारी से की गई है। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें