फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कोहराम: पत्नी की मौत के बाद दुखी पति आत्महत्या के लिए ट्रेन के आगे कूदा, गंभीर घायल, काटने पड़े दोनों पैर

Fri, 21 May 2021 05:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी मनीष कुमार की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इससे मनीष काफी दुखी चल रहा था।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी की 20 दिन पहले कोरोना से हुई मौत का सदमा पति बर्दाश्त नहीं कर पाया। युवक ने आत्महत्या के लिए ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला विष्णुपुरी निवासी मनीष कुमार की पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इससे मनीष काफी दुखी चल रहा था।  

पत्नी की कोरोना से मौत के करीब 20 दिन बाद दुखी पति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। शुक्रवार की सुबह सिकंदराराऊ रोड पर उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे वह गंभीर रूप रूप से घायल हो गया l उसे उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दंपती की एक साल की मासूम बच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें