फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना कर्फ्यू के चलते बाजारों में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते बृहस्पतिवार को शहर के बाजार बंद रहे। बाजारों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। लोग सुबह और शाम को सिर्फ जरूरी कामों के लिए ही घर से निकले। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों का अभाव रहा। वैसे भी खराब मौसम के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर चहल-पहल कम रही।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शासन ने 24 मई तक जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू कर रखा है। बृहस्पतिवार की सुबह रोजाना की तरह सुबह सात से 11 बजे तक कर्फ्यू में छूट के दौरान दूध, फल, सब्जी, किराना और दवा जैसी जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए लोग घरों से बाहर निकले। सुबह 11 बजे तक तो बाजारों में खरीदारों की भीड़ के चलते चहल-पहल रही, लेकिन इसके बाद बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सुबह 11 बजे के बाद भी सड़कों पर थोड़ी-बहुत आवाजाही रहती थी, लेकिन खराब मौसम के चलते बृहस्पतिवार को लोग बहुत कम ही घर से बाहर निकले। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी यात्रियों का अभाव रहा। यात्रियों की संख्या पर्याप्त न होने की वजह से रोडवेज की बसें भी रूटों पर नहीं निकल सकीं। रेलवे स्टेशन पर भी दिन भर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें