फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा: अंडर 16 क्रिकेटर की मौत, भाई से कहता था अश्वनी... रिंकू सिंह की तरह आईपीएल खेलूंगा

Fri, 27 Nov 2026 11:16 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाईवे हादसे में अंडर-क्रिकेटर अश्वनी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर उसके बड़े भाई के आंसू नहीं रूक रहे थे। रोते-रोत हुए बोल रहे थे कि अश्वनी कहता था कि रिंकू सिंह की तरह आईपीएल खेलूंगा और जब मुझे टीवी पर देखा करोगे।
विज्ञापन
मृतक अश्वनी, बदहवास परिजन - फोटो : फाइल फोटो, संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस पोस्टमार्टम हाउस पर बदहवास अश्वनी के बड़े भाई टिंकू ने रोते हुए कहा कि उनके भाई ने टीवी पर आने का वादा किया था। कहता था कि रिंकू सिंह की तरह आईपीएल खेलूंगा और जब मुझे टीवी पर देखा करोगे। वहां मौजूद अश्वनी के पूर्व कोच राहुल व सौरभ चंद्रा ने रुंधे गले से बताया कि अंडर-16 में उसके जोड़ का कोई खिलाड़ी नहीं था। हाल ही में वह उत्तराखंड में टूर्नामेंट खेलकर आया था, जहां उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सौरभ चंद्रा ने बताया कि दो दिन पहले ही उसकी एकेडमी का हमारे साथ मैच था। उसमें भी वह अच्छा खेला था। अश्वनी के दोस्त व साथी खिलाड़ी भी पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रहे। सभी की आंखें नम थीं और कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे।

विज्ञापन


हादसा भीषण था। ई-टेंपो होने के बावजूद ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था। अचानक टाटा-407 के सामने आने के कारण चालक ने बचने का प्रयास किया। इधर, अश्वनी का बायां हिस्सा थोड़ा बाहर निकाला हुआ था। वह सीधे मेटाडोर से टकराया और वहीं उसकी मौत हो गई। चेहरे से लेकर पेट तक बायां हिस्सा न होने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी।

भानू व वैभव से मिली जानकारी पर जब भाई व साथी खिलाड़ी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो उन्होंने जर्सी पर लिखे अश्वनी, 10 नंबर और लोअर से पहचान की। इसके बाद चीख-पुकार नहीं रुकी। कोच राहुल ने बताया कि 11 साल की उम्र में अश्वनी उनके पास क्रिकेट सीखने आया था। तब वे बागला कॉलेज के मैदान में प्रैक्टिस कराते थे। बचपन से ही वह क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से प्रेरित था, इसलिए उसने जर्सी नंबर 10 का चयन किया था।
विज्ञापन


सौरभ चंद्रा ने बताया कि वह रिंकू सिंह क्रिकेट ग्राउंड, अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम, एडीसीए क्रिकेट ग्राउंड, विलिंगडन पवेलियन आदि मैदान पर खेल चुका था। वह रिंकू सिंह से भी मिल चुका था। छह महीने पहले ही उसने अलीगढ़ में भीकमपुर एस्टेट एकेडमी ज्वाइन की थी। खेल के जुनून पर पिता सुरेंद्र कुशवाहा अक्सर अश्वनी को टोकते थे, लेकिन भाई टिंकू उसका पक्ष लेते हुए खेलने के लिए प्रेरित करता था।

Trending Videos
विज्ञापन

बस या ट्रेन से ही लौटते थे खिलाड़ी
हाथरस से करीब 10 खिलाड़ियों का ग्रुप था, जो अच्छे दोस्त भी बन चुके थे। अश्वनी कक्षा 11वीं का छात्र था और नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में पढ़ता था, लेकिन उसका फोकस क्रिकेट पर ही था। अश्वनी रोजाना अपने दोस्तों के साथ सुबह एचएडी से अलीगढ़ जाता था और शाम को टीए पैसेंजर ट्रेन से लौट आता था। बाकी साथी भी साथ ही रहते थे। जब मैच होते थे वे बस से ही लौटते थे। परिजन इस बात पर अचंभित थे कि ये लोग टेंपो से क्यों लौट रहे थे। आशंका जताई गई कि सहालग के कारण बसों में भीड़ के चलते ये लोग टेंपो में बैठे।

भाई ने अलीगढ़ जाने से किया था मना
अश्वनी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई टिंकू व दूसरे नंबर के वरुण हैं। वरुण ने रोते हुए बताया कि सुबह जब अश्वनी ने अलीगढ़ जाने की बात कही तो टिंकू ने मना किया था। पड़ोस में दोस्त की बहन की शादी थी। इसके लिए अश्वनी जैकेट व जूते खरीदकर लाया था। बुधवार रात को उसने जैकेट दिखाई थी। महुआ खेड़ा मैदान पर मैच होने के कारण उसने सुबह जाने की जिद की। जब भाई ने मना किया तो बोला जल्दी आ जाएगा। क्रिकेट के जुनून के आगे उनकी एक न चली। पिता सुरेंद्र सब्जी की आढ़त करते हैं। माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

अलीगढ़ में रुक गए थे दो दोस्त
अश्वनी के दोस्त व साथी खिलाड़ी मोहित व तेजस निवासी आर्यनगर, हाथरस भी एकेडमी में शामिल हैं। वे भी बृहस्पतिवार को साथ गए थे। मोहित अश्वनी का पड़ोसी है। तेजस ने एकेडमी में प्रवेश लेने के बाद वहां किराए पर कमरा ले रखा है। देर होने पर सभी दोस्त उसी के कमरे पर रुक जाते थे। अश्वनी शादी की वजह से मेंडू लौट रहा था, वरना वह भी अलीगढ़ ही रुकता। मोहित व तेजस को दूसरे दिन प्रैक्टिस में शामिल होना था, इसलिए वह अलीगढ़ में ही रुक गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें