10 महीने पहले खरीदी थी पुरानी कार
मृतक रामजी के भाई श्याम ने बताया कि रामजी ने करीब 10 महीने पहले ही पुरानी होंडा कार खरीदी थी। इसी से हम लोग घर आना-जाना करते थे। रामजी के जीजा राजीव पाल के चाचा की मौत के कारण सभी एक साथ उन्नाव जा रहे थे।
मां ने सीने से चिपका लिया था बेटा
ढाई साल का नक्श कार में पीछे मां की गोद में लेटा हुआ था। जैसे ही कार ने नियंत्रण खोया तो गोल्डी ने पलक झपकते ही नक्श को अपने से सीने से चिपकाया और नीचे की ओर झुक गईं। कार पलटने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और हाथ भी टूट गया। इसके बाद वह बेहोश हो गईं, लेकिन बेटे को अपने से अलग नहीं होने दिया। इसी कारण बच्चे को मामूली चोटें ही आईं।