फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: अनियंत्रित कार सड़क किनारे गहराई में गिरी, शौच कर रहे किसान को रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Tue, 25 Feb 2025 10:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कार सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में अलीगढ़-एटा हाईवे पर ग्राम मुगलगढ़ी के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहराई में घुस गई। वहां पर किसान मुकेश उर्फ महैह पुत्र नोकपाल शौच कर रहा था। गहराई में गिरी कार ने किसान को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
हादसे में गिरी कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 फरवरी सुबह लगभग साढ़े पांच बजे प्रयागराज से दिल्ली जा रही एक कार अलीगढ़-एटा हाईवे पर बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई। जिससे गड्ढे में शौच कर रहे किसान की कार के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार लोग घायल हो गए। पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया है और कार को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

 
इस सड़क हादसे में पलटी कार नंबर यूपी-78 जेएन-1668 को ऋषि मिश्रा पुत्र चंद्रप्रकाश मिश्रा निवासी पांडव नगर थाना काकादेव कानपुर नगर चला रहा था। कार में अंकित गोयल पुत्र स्व. गुलाबचंद गोयल, सीमा गोयल पत्नी स्व. गुलाबचंद गोयल, अपूर्वा गोयल पत्नी अंकित गोयल, प्राची गोयल पुत्री स्व. गुलाबचंद गोयल, विहान गोयल पुत्र अंकित गोयल (5), कनुषी गोयल (7) पुत्री अंकित गोयल निवासीगण आजाद मार्केट विक्रम गली थाना वाडा हिंदूराव दिल्ली सवार थे। सभी प्रयागराज में महाकुंभ से स्नान कर वापस दिल्ली जा रहे थे। 

कार जैसे ही सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र में अलीगढ़-एटा हाईवे पर ग्राम मुगलगढ़ी के पास पहुंची तो बेकाबू होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। गड्ढे में शौच कर रहा मुकेश उर्फ महै (32) पुत्र नेकपाल निवासी मुगलगढ़ी थाना सिकंदराराऊ कार के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। कार सवार विहान व कनुषी को भी हल्की चोट आई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में प्राथमिक उपचार किया गया। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें