फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का चिराग बुझा: अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, हादसे में युवक की मौत और दो बच्चियां घायल; अलीगढ़ रेफर

Sat, 04 Jul 2026 04:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विजेंद्र अपने भतीजे और भांजी के साथ बाइक पर निकले थे। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर शनि देव मंदिर के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक डिवाइडर से जा टकरा गई। हादसे में विजेंद्र की मौत हो गई और भतीजा-भांजी घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक विजेंद्र - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनी के आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-93 पर 4 जुलाई तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। शनि देव मंदिर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय विजेंद्र उर्फ विक्की की मौत हो गई। उसके साथ सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


सुबह करीब 3:30 बजे चावड़ मोहल्ला निवासी विजेंद्र अपने 11 वर्षीय भतीजे कुनाल और 12 वर्षीय भांजी राधिका के साथ बाइक पर निकले थे। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर शनि देव मंदिर के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक डिवाइडर से जा टकराई, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। कुनाल और राधिका को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया । वहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की खुशियां बदली मातम में
मृतक विजेंद्र के ताऊ के बेटे अशोक की शादी आज कस्बा के राधे गार्डन में होनी थी। घर में शादी का माहौल था और खुशियां मनाई जा रही थीं। लेकिन इस दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पल भर में शोक में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

परिवार का इकलौता चिराग बुझा
विजेंद्र अपने परिवार में दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। वह अभी अविवाहित था। कुछ साल पहले उसके पिता की भी मौत हो चुकी थी। विजेंद्र ही घर का एकमात्र सहारा था। इस घटना से परिवार का एकमात्र चिराग बुझ गया। हर किसी की आंखें नम दिखाई दे रही थीं।

पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार
पुलिस ने मृतक विजेंद्र के शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार ने गमगीन माहौल में विजेंद्र का अंतिम संस्कार किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें