फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बेकाबू सांड़ का तीन घंटे तक तांडव, बंद रहीं दुकानें

Sun, 22 Mar 2026 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर के सासनी गेट चौराहे से सांड़ को पकड़कर ले जाते नगर पालिका कर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के व्यस्ततम सासनी गेट चौराहे पर शनिवार सुबह 9.30 बजे एक सांड़ ने करीब तीन घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान सांड़ ने राहगीरों, दुकानदारों और वाहनों पर हमला कर दहशत फैला दी। हालात ऐसे हो गए कि दुकानदार दुकानें खोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके और पूरे चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन




घटना सुबह करीब 9.30 बजे की है, जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने की तैयारी कर रहे थे। तभी काले रंग का एक सांड़ अचानक चौराहे पर पहुंच गया और राहगीरों पर हमला करने लगा। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए साइकिल और बाइक छोड़कर भागे, जबकि कुछ लोग गिरकर चोटिल हो गए।



मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले राहगीरों को रोककर सुरक्षित दूरी पर किया और नगर पालिका को सूचना दी। नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांड़ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसके आक्रामक रवैये के चलते सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सांड़ को बेहोशी का इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन




करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सांड़ को काबू में किया जा सका। इसके बाद नगर पालिका की टीम ने उसे गोशाला भेज दिया। घटना के दौरान चौराहे पर अच्छी-खासी भीड़ जुट गई थी, जिसे पुलिस ने सांड़ से दूर रखा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम भेजकर सांड़ को काबू में कर गोशाला भिजवा दिया गया है, जहां वह चिकित्सकों की निगरानी में रहेगा।
विज्ञापन





यह सांड़ पहले से बाजार में घूमता था और शांत रहता था, लेकिन अचानक आक्रामक हो गया। आशंका है कि उसने कोई नशीली चीज खा ली होगी। -नीरज शर्मा, कमला बाजार।



सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो सांड़ लोगों पर हमला कर रहा था। कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस और नगर पालिका की टीम ने उसे काबू में किया।
-रवि कुमार, दुकानदार।



दूध-दही लेकर घर जा रहे थे, तभी सांड़ ने पीछे से हमला कर मुझे गिरा दिया, जिससे मेरी पसली में चोट आई।
-ओम प्रकाश, चमन गली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें